Banner Ad

मुम्बई इंडियंस को फिर हार का सामना करना पड़ा: GTvsMI मैच रिजल्ट

 आईपीएल 2025 के 9वा मैच में मुंबई इंडियंस को 36 रन से हर सामना करना पड़ा। ये मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी हार है। वही गुजरात टाइटंस को इस जीत से आईपीएल 2025 का पहली जीत मिला।




अहमदाबाद की नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पहले टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी और गुजरात टाइटंस को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण किया। गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले का फायदा उठाते हुए धुंआधार बेटिंग की और 20 ओवर में 196 रन बनाए। जबाव में मुंबई इंडियंस की 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना पाए। गुजरात की ओर से सई सुदर्शन ने बेहतरीन बेटिंग करते हुए 41 गेंद खेलकर 63 रन बनाए। उसके अलावा जोश बटलर 39 और शुभमन गील 38 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा काफी किफायती रहे और 4 ओवरों में 18 रन खर्च करके 2 विकेट लिया। उसके अलावा मोहम्मद सिराज को भी 2 विकेट मिला। मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा सूर्या कुमार यादव 48 रन और तिलक वर्मा ने 39 रन बनाए।


मैच के मुख्य आकर्षण:

•सई सुदर्शन: - जिन्होंने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को अच्छा शुरुआत दिया। जिन्होंने कप्तान शुभमन गील के साथ 71 रनों का साझेदारी किया सिर्फ 51 गेंद पर।

मोहम्मद सिराज: - सिराज ने पावरप्ले अंदर ही मुंबई इंडियंस को दो बड़े झटके दिए और मुंबई इंडियंस के ऊपर दबाव बनाए रखें। उन्होंने रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन का विकेट लिया।



मैच का टर्निंग पॉइंट 

मैच का टर्निंग पॉइंट बोले तो वही मोहम्मद सिराज की पावरप्ले अंदर रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की दो बड़े विकेट। जिससे मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले अंदर सिर्फ 48 रन बना पाए।

No comments:

Post a Comment