Share This Post!

Tweet Share on Facebook Pin It

IPL 2025, Match 38, मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: सीजन में दूसरी बार आमना- सामना: fantasy team for MIvsCSK Dream 11 team

मैच की जानकारी: 

मैच:  मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स(MIvsCSK)

तारीख: 20 अप्रैल 2025, 

समय: 7:30 P.M. 

स्थान: वानखेड़े स्टेडियम मुम्बई 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के आज लगातार डबल हेडर मैच। आज का दूसरा मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुम्बई इंडियंस से होगा। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम मुम्बई में शाम के 7:30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीम इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने होंगे। पिछले बार चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से जीत दर्ज हुई थी।




आमने- सामने (Head to Head)

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL में अभी तक कुल 40 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 21 में मुंबई ने जीत दर्ज की है। वहीं, 19 में चेन्नई की टीम ने बाजी मारी है। ऐसे में कह सकते हैं कि मुंबई का पलड़ा चेन्नई के खिलाफ भारी है। दोनों लीग की सबसे सफल टीमें हैं। दोनों टीमों ने 5-5 खिताब जीते हैं। मुंबई के होम ग्राउंड पर चेन्नई का रिकॉर्ड खराब है। यहां दोनों टीमें 12 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इसमें 7 बार मुंबई और 5 बार चेन्नई जीती।


मुंबई और चेन्नई की राइवलरी बहुत पुरानी है। दोनों टीमें चार बार लीग के फाइनल में भिड़ी हैं। इसमें तीन बार मुंबई और महज एक बार चेन्नई को जीत मिली। यह लीग के फाइनल में सबसे ज्यादा बार आमने-सामने होने वाली टीमें हैं।


खिलाड़ियों पर नजर 

*सूर्यकुमार यादव इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 7 मुकाबलों में 265 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर तिलक वर्मा हैं। उन्होंने 7 मैचों में 231 रन बनाए हैं। टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 6 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।

*CSK के रचिन रवींद्र टीम के टॉप स्कोरर है। उन्होंने 7 मैचों में कुल 186 रन बनाए है। उन्होंने सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 45 गेंदों में 65 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, गेंदबाज नूर अहमद टीम और सीजन दोनों के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने 7 मैचों में 12 विकेट लिए है।


पिच रिपोर्ट

वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां अब तक IPL के 119 मैच खेले गए हैं। 55 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 64 में ही चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/1 है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2015 सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था।


वेदर कंडीशन

मुंबई में रविवार को मौसम अच्छा रहेगा। यहां आज काफी तेज धूप रहेगी। बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। तापमान 20 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हवा की रफ्तार 17 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।


संभावित प्लेइंग 11 

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेलटन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा, रोहित शर्मा।


चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, जैमी ओवर्टन, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीश पथिराना, शिवम दुबे।



Dream 11 team (ग्रैंड लीग)

WK: रायन रिकेलटन

Bats: विल जैक्स, तिलक वर्मा,(C)  शिवम दुबे, शेख रशीद

AR: विजय शंकर, मिचेल सैंटनर

Bowl: दीपक चाहर, खलील अहमद,(VC) जैमी ओवर्टन, कर्ण शर्मा


*Dream 11 team (स्मॉल लीग)

WK: एमएस धोनी

Bats: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, (C) रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी

AR: हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा (VC)

Bowl: जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मथीश पथिराना, नूर अहमद



*अंतिम टीम बनाने से पहले फाइनल प्लेइंग 11 जरूर चेक करें।

*स्टार खिलाड़ी के साथ कुछ डिफरेंशियल पिक्स शामिल करें।

*पिच रिपोर्ट और मौसम की जानकारी जरूर देखे।





Post a Comment

Previous Post Next Post